Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्कृष्ट रहा राजेन्द्र कुमार सिंह स्कूल का रिजल्ट

जांजगीर : स्थानीय अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राजेन्द्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला के 92 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है।

उत्कृष्ट रहा राजेन्द्र कुमार सिंह स्कूल का रिजल्ट
X

जांजगीर : स्थानीय अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राजेन्द्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला के 92 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल 172 में मात्र 3 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। शाला की इस शानदार उपलब्धि पर संचालक संस्था के अध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिव ईश्वर खंडेलिया ,उपाध्यक्ष राजकुमार, गुप्ता कोषाध्यक्ष,अशोक अग्रवाल सहसचिव, अविनाश लाटा, विकाश केडिया एवं सभी सदस्यों के साथ ही शाला के प्राचार्य केडी वैष्णव एवं सभी शिक्षकों ने इसे छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत का फल निरूपित करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उत्तरोत्तर सफलता की कामना की है।
कोमल को अंक 91 प्रतिशत
अनुनय कान्वेंट स्कूल की छात्रा कोमल तम्बोली ने बारहवी बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर का गौरव बढ़ाया है। कोमल तम्बोली इलेक्ट्रानिक मीडिया संवाददाता अनिल तम्बोली की सुपुत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर तम्बोली की पौत्री है। कोमल तम्बोली के स्कूल में टॉप करने से स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it