Top
Begin typing your search above and press return to search.

जनता त्रस्त : शासक अपने में ही मस्त : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मोदी सरकार पर तेज हमला करते हुए कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है और शासन करने वाला अपने में ही मस्त

जनता त्रस्त : शासक अपने में ही मस्त : प्रियंका गांधी
X

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मोदी सरकार पर तेज हमला करते हुए कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है और शासन करने वाला अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है ।

श्रीमती वाड्रा ने आज ट्वीटर के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा,“देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त है, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।”

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा भाजपा सरकार से यह सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच.21 बी वीजा खारिज करने में बढ़ोतरी कर दी।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it