Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर बोले एसपी वैद, कानून-व्यवस्था सुधार पहली प्राथमिकता

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का स्वागत किया और इसे जनता के फैसले की जीत बताया।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर बोले एसपी वैद, कानून-व्यवस्था सुधार पहली प्राथमिकता
X

जम्मू। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का स्वागत किया और इसे जनता के फैसले की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देते हैं, जिन्होंने सरकार में बदलाव लाने का निर्णय लिया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 9 मई को नई सरकार का गठन हो जाएगा और इसके बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को सुधारना प्राथमिकता होगी। वैद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर रही है और अब इसे दुरुस्त करने की सख्त जरूरत है।

एसपी वैद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती रही हैं और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। उन्होंने कहा कि कई मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद थे। ऐसे मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके और कानून का डर स्थापित हो।

उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे को भी गंभीर बताते हुए कहा कि अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर किया जाना चाहिए, क्योंकि वे सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं। वैद ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश के लिए स्वीकार्य नहीं हैं और इस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

साथ ही, उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि जो उद्योग पश्चिम बंगाल से पलायन कर गए हैं, उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जाने चाहिए। इससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

एसपी वैद ने कोलकाता के पुराने गौरव का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय में यह शहर देश के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में गिना जाता था, लेकिन अब उस स्थिति को फिर से हासिल करने की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है, ताकि विकास की गति तेज हो सके और राज्य को नई दिशा मिल सके।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वैद ने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष नहीं होते तो अन्य राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें कैसे बनतीं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तमिलनाडु और केरल में भी अलग-अलग राजनीतिक दलों को जनादेश मिला है, जो इस बात का प्रमाण है कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार इतने अच्छे इंतजाम देखने को मिले और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it