Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को वास्तविक आजादी तो आज मिली : विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाने से जुड़े केंद्र सरकार के आज के निर्णय पर कहा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाने से जुड़े केंद्र सरकार के आज के निर्णय पर कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को वास्तविक आजादी तो आज मिली है।
विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को वास्तविक आजादी तो आज मिली है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को ये सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि सरकार सही दिशा में है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की गृहमंत्री अमित शाह की पेशकश स्वागत योग्य कदम है।
Next Story


