Begin typing your search above and press return to search.
जय शिवाक्रमणी ने अलाया एफ. के साथ किया 3 फिल्मों का करार
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ. के साथ काम करने के बाद प्रोड्यूसर जय शिवाक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने अलाइया के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन किया है।

मुंबई । आगामी फिल्म 'जवानी जानेमन' में अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ. के साथ काम करने के बाद प्रोड्यूसर जय शिवाक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने अलाइया के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन किया है। इस अनुबंध के बारे में शिवाक्रमणी ने कहा, "मैंने बस अपनी सुझबुझ का पालन किया है। 'जवानी जानेमन' में अलाया के साथ काम करने के बाद और उन्हें एक कलाकार के तौर पर देखने के बाद, मुझे पता था कि इस क्षेत्र में उनके लिए और क्या है। मेरे दिमाग में शुरुआत से ही ये बात थी। लेकिन उनके साथ फिल्म में काम करने के बाद मुझे पूरा यकीन हुआ कि 'हां, मुझे यह करना चाहिए'।"
'जवानी जानेमन' का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। यह 29 नवंबर को रिलीज होगी।
Next Story


