Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, नक्सली ढेर

जगदलपुर , छत्तीसगढ़-ओडिशा,पुलिस नक्सली मुठभेड़,Jagdalpur, Chhattisgarh, Odisha, Maoists police encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, नक्सली ढेर
X

जगदलपुर ! छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती ग्राम चांदोमेटा के पास लसीडोंगरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में गुरुवार को एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस-नक्सलियों के बीच घंटों हुई दोतरफा गोलीबारी में पुलिस की टुकड़ी ने लगभग आधे घंटे तक जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक 303 राइफल, कारतूस, एक एसएमबीएल राइफल, डेटोनेटर, पिट्ठू और कई दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है। फिलहाल मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बस्तर पुलिस अधीक्षक आर.एन. दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती ग्राम चांदोमेटा के पास तुलसी डोंगरी में जिला रिजर्व बल, जिला बल और दरभा पुलिस स्टेशन के कुछ जवान गश्त के लिए निकले थे। कंदनार के घने जंगलों के पास नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी फायरिंग में पुलिस को एक नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it