Top
Begin typing your search above and press return to search.

कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास विफल, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू ! जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)

कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास विफल, एक आतंकवादी ढेर
X

जम्मू ! जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने विफल कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया।
जम्मू फ्रंटियर में बीएसएफ के महानिरीक्षक राम अवतार ने कहा, “बीएसएफ के 163 बटालियन के जवानों ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा में घुसपैठ कर रहे सशस्त्र आतंकवादियों को पीछे धकेल दिया।” उन्होंने कहा कि 20-21 फरवरी की आधी रात को सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने राजौरी के केरी सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दर्ज की जिसमें वे तीन से चार आतंकवादियों को घुसपैठ करते पाया।
उन्होंने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ले ली और आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने लगे। जब वे घुसने की कोशिश कर रहे थे तो सतर्क सैनिकों ने आतंकवादियों पर फायरिंग की जिसके जवाब में आतंकवादियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आतंकवादी वहीं ढ़ेर हो गया।
श्री अवतार ने कहा कि जवानों के प्रभावी कार्रवाई के बाद शेष तीन आतंकवादी पीछे हटने को मजबूर हो गये और अंधेरा का फायदा उठाकर पीओके की तरफ भाग खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किये गये।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it