Top
Begin typing your search above and press return to search.

यह वक्त मिलकर पीड़ितों की मदद करने का है : शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता चाहिए

यह वक्त मिलकर पीड़ितों की मदद करने का है : शिवराज
X

मंदसौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता चाहिए।

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि यह समय एक साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का है, उनका सहयोग करें उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि यह सब क्यों हुआ, क्या हुआ, कैसे हुआ, इसकी राजनीति हम बाद में कर लेंगे। पहली प्राथमिकता जिन लोगों का सब कुछ बाढ़ में बह गया उनकी मदद करना है।

उन्होंने कहा कि वे यहां अतिवर्षा से हुए नुकसान एवं पीड़ित लोगों से मिलने आये हैं। हम यहां सहयोग के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थिति भयानक है, जनता संकट में है। उन्होंने कहा कि यहां विरोध के लिए नहीं, बल्कि सहयोग के लिए आए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता है कि पानी में घिरे जो लोग हैं, गांव हैं, उनको राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सभी के मन में एक ही भाव है कि इस समय आरोप-प्रत्यारोप नहीं प्रशासन को फुल सपोर्ट, फुल को-ऑपरेट करना है, ताकि इस समय हम जनता को इस संकट से निकाल सकें।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा सप्ताह मना रही है। हम सभी यहां मंदसौर और नीमच में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए खुद को झोंकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के लोगों से यह अपील करता हॅू कि यह समय ‘ मैं और तू’ करने का नहीं है बल्कि साथ मिलकर के अपने लोगों की सेवा में जुटें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it