महंगाई रोकने के लिए आपूर्ति श्रृंखला जारी रखना ज़रूरी : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण राज्यों की सीमाएं सील है और आवाजाही बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं जिसे रोकने के लिए आपूर्ति चैन जारी रखने की सख्त ज़रूरत है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण राज्यों की सीमाएं सील है और आवाजाही बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं जिसे रोकने के लिए आपूर्ति चैन जारी रखने की सख्त ज़रूरत है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आपूर्ति चेन टूटने से महंगाई आसमान छूने लगी है और आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त नही किया गया तो महंगाई रोकना कठिन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को लॉकडाउन के दौरान आपूर्ति शृंखला प्रबंधन के लिए और ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राज्यो की सीमाओ को सील कर दिया गया है और आवश्यक वस्तुओ से भरे ट्रक विभिन्न राज्यों की सीमाओ पर खड़े हैं। इससे ना सिर्फ दामो में उछाल आ रहा है बल्कि आने वाले दिनों मे आवशक वस्तुओं की किल्लत बहुत बढ़ जाएगी इसलिए सरकार को आपूर्ति चैन को निर्बाध बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


