Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल गाजा से ‘ फिशिंग जोन’ नौ समुद्री मील से घटाकर छह समुद्री मील की

इजरायल ने तटीय क्षेत्रों के पूर्व में बाड के पास विरोध को ध्यान में रखते हुए गाजा पट्टी में ‘फिशिंग जोन ’ के एक तिहाई क्षेत्र को कम करने की घोषणा की

इजरायल गाजा से ‘ फिशिंग जोन’ नौ समुद्री मील से घटाकर छह समुद्री मील की
X


इजरायल। इजरायल ने तटीय क्षेत्रों के पूर्व में बाड के पास विरोध को ध्यान में रखते हुए गाजा पट्टी में ‘फिशिंग जोन ’ के एक तिहाई क्षेत्र को कम करने की घोषणा की है।

इजरायल के रक्षा मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ‘फिशिंग जोन ’ को नौ समुद्री मील से घटाकर छह समुद्री मील किया जाएगा।

इससे पहले शनिवार को इजरायली नौ सेना ने उत्तरी गाजा शहर के तट के बाहर दो फिलिस्तीनी मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

उल्लेेखनीय है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी मछुआरों को गाजा तट से छह समुद्री मील तक मछली पकड़ने की इजाजत दे दी थी जो तीन समुद्री मील से अधिक है तथा गत मई में इसे बढ़ाकर नौ समुद्री मील कर दिया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it