Begin typing your search above and press return to search.
इरफान थे एक बेमिसाल अदाकार: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभिनेता इरफान खान को बेमिसाल अदाकार बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभिनेता इरफान खान को बेमिसाल अदाकार बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्रीमती वाड्रा ने आज यहां कहा,“ इरफान खान की अदाकारी की मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मजहबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा रूप पेश किया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया।”
उन्होंने कहा कि इरफान की अदाकारी असाधारण थी और उन्होंने जिस कला का प्रदर्शन किया, वह बेमिसाल है और उसे सहेजकर रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।”
Next Story


