Begin typing your search above and press return to search.
ईरान देश में बनाए गए कोविड-19 टीके का मानव परीक्षण शुरू करेगा
ईरान के कोविड-19 नियंत्रण राष्ट्रीय केंद्र की संक्रामक रोग विशेषज्ञ मिनौ मोहराज ने सोमवार को कहा कि देश में बनाए कोविड टीके का इस सप्ताह मानव पर परीक्षण किया जाएगा

मॉस्को। ईरान के कोविड-19 नियंत्रण राष्ट्रीय केंद्र की संक्रामक रोग विशेषज्ञ मिनौ मोहराज ने सोमवार को कहा कि देश में बनाए कोविड टीके का इस सप्ताह मानव पर परीक्षण किया जाएगा।
सुश्री मोहराज ने ईरानी समाचार एजेंसी इरना को बताया कि पहले चरण में ईरान में बनाए गए टीके को 46 लोगों को लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईरान में बनाए गए टीके के दो शॉट है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार टीके के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं देती, उसकी विदेशों में बनाए गए टीके को आयात करने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि ईरान कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रहा है पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमित 191 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 53,816 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप का सामना कर रहा है।
Next Story


