लाॅकडाउन में फुर्सत के दौरान अचल संपत्ति क्षेत्र में निवेश का इंटरनेट सम्मेलन
कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से लाॅकडाउन के चलते कंपनियों के समक्ष एक तरफ जहां अपने कारोबार को सतत बनाए रखने की चिंता है

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से लाॅकडाउन के चलते कंपनियों के समक्ष एक तरफ जहां अपने कारोबार को सतत बनाए रखने की चिंता है वहीं आने वाले समय में भी गति बनी रहे इसकी फिक्र भी है। अचल संपत्ति क्षेत्र की अग्रणी परामर्शदाता कंपनी ने इसी तर्ज पर शनिवार को इंटरनेट के जरिए बड़े सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन के दौरान इंवेस्टर्स क्लिनिक अचल संपत्ति क्षेत्र में “क्या, कहां और क्यों” निवेश किया जाये इन सवालों के जबाव दिये।
सम्मेलन के माध्यम से लोगों को लाॅकडाउन के दौरान अचल संपत्ति क्षेत्र में कहा निवेश के अच्छे अवसर मौजूद हैं। इसकी विस्तृत जानकारी निवेशकों को दी गई।
इंवेस्टर्स क्लिनिक के संस्थापक हनी कात्याल ने सम्मेलन आयोजित करने पर कहा कोविड-19 का असर पूरी अर्थव्यवस्था पर है। सम्मेलन के माध्यम से निवेशक को बेहतर विकल्पों की जानकारी दी गई तो यह डेवलपर्स के लिए भी लाभकारी रहेगा।
कात्याल ने कहा की यह सम्मेलन इस अवधारणा के साथ आयोजित किया गया कि घर में बैठकर भी किस तरह बेहतर ढंग से निवेश कर इससे आकर्षक फायदा लिया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “सम्मेलन के माध्यम से निवेशकों को इस बात की जानकारी दी गई की घर में बैठकर अचल संपत्ति क्षेत्र में निवेश से कैसे लाभ उठाया जा सकता है। सम्मेलन के माध्यम से उन बातों पर भी प्रकाश डाला गया कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में अचल संपत्ति क्षेत्र में निवेश कैसे लाभकारी है। अचल संपत्ति क्षेत्र में निवेश वैसे तो हमेशा फायदेमंद रहता है और लाॅकडाउन में फुर्सत और विस्तृत जानकारी के साथ निवेश दीर्घकालिक अवधि में और लाभदायक रहेगा।”


