Top
Begin typing your search above and press return to search.

पोप लियो बोले, हम ऐसे दौर में जहां इंसानियत से ज्यादा युद्ध प्राथमिकता

अमेरिका के पहले पोप माने जाने वाले लियो ने हाल के हफ्तों में युद्ध और तानाशाही के खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं। ईरान युद्ध की आलोचना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार इंटरनेट मीडिया पर उनकी आलोचना कर चुके हैं।

पोप लियो बोले, हम ऐसे दौर में जहां इंसानियत से ज्यादा युद्ध प्राथमिकता
X

पोंपेई (इटली): कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो ने वैश्विक तनाव और युद्ध की स्थिति पर चिंता जताते हुए विश्व नेताओं से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है। वेटिकन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के एक दिन बाद पोप ने कहा कि ईश्वर दुनिया के नेताओं को “घृणा और वैमनस्य शांत करने” की प्रेरणा दें। कैथोलिक चर्च के प्रमुख के रूप में अपने पहले वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को इटली के पोंपेई शहर में आयोजित कार्यक्रम में पोप लियो ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर “दिलों को छुएं, कटुता और भाई-भाई के बीच की नफरत को शांत करें तथा शासकों को सही राह दिखाएं।”

युद्ध और तानाशाही के खिलाफ बयान

अमेरिका के पहले पोप माने जाने वाले लियो ने हाल के हफ्तों में युद्ध और तानाशाही के खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं। ईरान युद्ध की आलोचना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार इंटरनेट मीडिया पर उनकी आलोचना कर चुके हैं। पोप लियो और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच गुरुवार को वेटिकन में बातचीत हुई थी। वेटिकन ने बाद में कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर सहमति जताई। सूत्रों के मुताबिक हाल के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह असामान्य लेकिन महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान

पोंपेई में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पोप ने कहा कि विश्व शांति को अंतरराष्ट्रीय तनाव और ऐसी अर्थव्यवस्था से खतरा है, जो मानव जीवन के सम्मान से अधिक हथियारों के व्यापार को प्राथमिकता देती है। उन्होंने लोगों से युद्ध की भयावहता को सामान्य नहीं मानने की अपील करते हुए कहा, “हम हर दिन समाचारों में दिखने वाली मौत की तस्वीरों के प्रति संवेदनहीन नहीं हो सकते।” बाद में नेपल्स यात्रा के दौरान पोप ने गाजा से इटली पहुंचे शरणार्थियों की मदद कर रहे संगठनों की सराहना की और लोगों से टकराव की राजनीति और हथियारों की ताकत के बजाय शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it