दनकौर के पास बनेगा पांच एकड़ में अंतरराज्यीय बस डिपो
यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में परिवहन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए दनकौर के बस अंतरराज्यीय बस डिपो बनेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में प्राधिकरण ने पांच एकड़ भखंड की मांग रखी है
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में परिवहन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए दनकौर के बस अंतरराज्यीय बस डिपो बनेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में प्राधिकरण ने पांच एकड़ भखंड की मांग रखी है। प्राधिकरण जमीन आबंटित करने के लिए भी तैयार हो गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास गांवों को जोड़ने के लिए अभी तक परिवहन की सुविधा नहीं है।
बुलंदशहर के सर्विस रोड से दनकौर, रबूपुरा, जेवर, खुर्जा, बुलंदशहर आदि क्षेत्रों में जाने के लिए परिवहन की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को नोएडा व ग्रेटर नोएडा आने के लिए निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। खुर्जा के पूर्व कांग्रेस विधायक वंशी पहाड़िया ने बहुत पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को पत्र भेजकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड से रोडवेज बस चलाने की मांग रखी थी।
उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बस डिपो बनाने की मांग रखी थी। उनका कहना है कि बस डिपो बनने से आसपास गांवों समेत कस्बे व जिलों तक रोडवेज बस चलाने की सुविधा सुगम हो जाएगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूण वीर सिंह को पत्र भेजकर बस डिपो के लिए जमीन चिन्हित करने की मांग की थी। सीईओ ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग के प्रबंधक की मांग पर प्राधिकरण ने दनकौर के पास पांच एकड़ जमीन बस डिपो के लिए चिन्हित कर ली है। बस डिपो बनने से इसका फायदा आसपास गांव के लोगों को भी मिलेगा साथ ही यमुना शहर में रहने वालों लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।


