Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंटक के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं से कराया अवगत

मेटल माइंस वर्कर्स युनियन इंटक के पदाधिकारियों ने दल्लीराजहरा खदान समूह

इंटक के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं से कराया अवगत
X

दल्लीराजहरा। मेटल माइंस वर्कर्स युनियन इंटक के पदाधिकारियों ने दल्लीराजहरा खदान समूह के अधिशासी निदेशक मानस विश्वास के प्रथम दल्ली आगमन पर खदान श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं एवं टाउनशीप क्षेत्र में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. अधिशासी निदेशक खदान ने भी मेटल माइंस वर्कर्स युनियन के पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान परिस्थिति में हमें 7 मिलियन टन स्टील के उत्पादन हेतु लगभग 11 मिलियन टन ओर की आवश्यकता होगी. जो कि युनियन के सहयोग से ही पूर्ण हो पायेगा.

हम चाहते है कि युनियन द्वारा विभिन्न मुद्दों को आवश्यक रूप से समाधान करेंगे. जिससे श्रमिक वर्ग पूरे जोश खरोस के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा कर सके. युनियन के केन्द्रीय महासचिव अशोक बांबेश्वर ने खदान श्रमिकों की समस्याओं से अधिशासी निदेशक को अवगत कराते हुए बताया कि राजहरा खदान श्रमिकों के इलेक्ट्रिकल के कर्मचारियों का प्रमोशन समयावधि पूर्ण होने के बाद नही हो पा रहा है. जिसका समाधान किया जाना आवश्यक है. इस पर अधिशासी निदेशक ने तत्काल समाधान करते हुए एक जिम्मेदार अधिकारी को जवाबदेही देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही किया जाये.

इसके लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग हम प्रदान करेंगे. वहीं मेटल माइंस वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने ईडी माइंस को बताया कि टाउनशीप शिक्षा, स्वास्थ, आवास के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है. तथा टाउनशीप के आवासों के पीछे सिवरेज लाईन में गटर के ढक्कन को बंद करने की मांग की साथ ही साथ झरन दल्ली माइंस में श्रमिक सहकारी समिति के श्रमिकों कों सुरक्षा साधन मुहैया कराने एवं उन्हें समय पर वेतन देने की मांग की गई. जिस पर अधिशासी निदेशक खदान ने कार्मिक अधिकारी को इस मुद्दे के हल हेतु जिम्मेदारी सौंपी. साथ ही साथ युनियन ने यह मांग किया कि श्रमिक सहकारी समिति के सदस्यों को डीपीआर के रूप में रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही. इसके अलावा युनियन के समस्त सदस्यों ने खेल को उरने के लिए राजहरा नगर में वर्षों से चल रहे ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता को पुन: आरं करने की मांग की एवं अन्य खेलों के लिए फण्ड उपलब्ध करने की बात कही जिसे अधिशासी निदेशक खदान ने अवश्य पूर्ण करने की बात कही. इस दौरान उपमहाप्रबंधक प्ररी तपन सूत्रधार, उपमहाप्रबंधक समीर स्वरूप, उपमहाप्रबंधक खदान व्हीबी सिंह, महाप्रबंधक रावघाट एके मिश्रा, प्रबंधक कार्मिक एमपी सुधीर, रितिश मिश्रा, श्रम कल्याण अधिकारी संतराम साहू, एवं युनियन की ओर से युवराज साहू, श्रीनिवास राव, इंदरमन जोशी, उत्तम कोठारी, डीके सुपलगत, अशोक वासनिक, रंजीत वर्मा, मोची राम, गणेश दास, रंगारी, शत्रुधन गायकवाड़ उपस्थित थे.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it