हिण्डन नदी में नहाने गए मासूम की डूबकर मौत
गर्मी के सीजन शुरू होते ही बच्चे व बड़े नदी और बम्बे जैसे नहर की तरफ नहाने के लिए निकल पड़ते हैं

गाजियाबाद। गर्मी के सीजन शुरू होते ही बच्चे व बड़े नदी और बम्बे जैसे नहर की तरफ नहाने के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन वो कभी यह नहीं सोचते कि नदी में नहाने के लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं होते हैं जिसके कारण लापरवाही के चलते मासूम बच्चे उन नदियों में डूबकर मर रहे हैं। आज बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमे एक 12 वर्षिय मासूम बच्चे की हिण्डन नदी में नहाने गए मासूम की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डूबना वाला मासूम लड़का इस्लाम विजय नगर के मिर्जापुर सेक्टर-12 में अपने परिवार के साथ रहता है और बुधवार सुबह वो अपने दोस्तों के संग हिण्डन नदी में नहाने गया था और वो नदी में नहाते हुए अचानक से डूबने लगा और वहां मौजूद लोगों मे उसे डूबता देख चीख पुकार मच गई जिसके बाद कुछ लोग उस लड़के को बचाने के लिए नदी में कूदे पर देर हो चुकी थी ओर वो मर चुका था। पुलिस को सूचना दी गई तो मोके पर पहुंची पुलिस ने लड़के के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उनके परिवार में लड़के इस्लाम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन बच्चो की भी हिण्डन नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी लेकिन इसके बाबजूद प्रशासन ओर पुलिस नदी के किनारे कोई सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं कर रही हैं।
जिसके चलते हिण्डन नदी मौत की नदी बनती जा रही हैं।


