Begin typing your search above and press return to search.
हमीरपुर करंट से मासूम की मौत
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से मासूम की मृत्यु हो गई

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से मासूम की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुमेरपुर क़स्बा निवासी शिवकुमार के पांच वर्षीय आदर्श ने बोर्ड में लगे तार को पकड़ लिया, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Next Story


