Top
Begin typing your search above and press return to search.

हेलन केलर के बारे में बच्चों को दी गई जानकारी

कसहीबाहरा स्कूल में सह संज्ञानात्मक गतिविधियों  पर संचालित संडे की पाठशाला  में इस बार दिव्यांग  विभूति  स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया

हेलन केलर के बारे में बच्चों को दी गई जानकारी
X

पिथौरा। कसहीबाहरा स्कूल में सह संज्ञानात्मक गतिविधियों पर संचालित संडे की पाठशाला में इस बार दिव्यांग विभूति स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे विश्व की महान हस्ती व अमेरिका की सुप्रसिद्ध महिला हेलन केलर के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि दिव्यांग मित्र मंडल के संयोजक बीजू पटनायक, हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता अखिलेश कर एवं राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी बसंत पटेल शामिल हुए ।

इसी कड़ी में हमने हेलन केलर की जीवनी को शामिल किया जो कि पाठ्यक्रम से सम्बंधित भी है जिसे जानकर हेलन केलर जैसी महान विभूति की जीवनी से प्रेरणा ले सके । शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं व्याख्याता अखिलेश कर ने कहा कि हेलन ने कड़ी मेहनत एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से असाधारण कार्य किए । केलर को शतरंज खेलने का भी शौक था । जब भी समय मिलता वे शतरंज खेला करती थीं ।

संडे की पाठशाला की गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ कंपीटिशन, रंग भरो एवं चित्रकला को शामिल किया गया जो कि हेलन केलर पर केंद्रित था । 55 बच्चों ने इस गतिविधि में हिस्सा लिया ।

प्रतियोगिता में प्रथम महेंद्र कक्षा दसवीं, द्वितीय शिवा कक्षा दसवीं ,रंग भरो में प्रथम प्रियांशु कक्षा 9वी ,द्वितीय मधु कक्षा सातवीं , बिंदु मिलाओ में प्रथम देवहूति कक्षा पांचवी, गीतांजलि कक्षा चौथी, भाषण में प्रथम जया कक्षा छठवीं, द्वितीय रितेश कक्षा छठवीं, क्विज कंपटीशन में प्रथम जया पटेल कक्षा 6वीं ,द्वितीय रितेश रहे।

आंगनबाड़ी स्तर पर प्रमिला प्रथम स्थान पर रही। उक्त सभी विजेताओं को दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it