Top
Begin typing your search above and press return to search.

शून्यकाल में उठने वाले मामलों की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचायी जाए - अध्यक्ष

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज सदन में कहा कि शून्यकाल के दौरान सदस्यों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचायी जाए

शून्यकाल में उठने वाले मामलों की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचायी जाए - अध्यक्ष
X

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज सदन में कहा कि शून्यकाल के दौरान सदस्यों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचायी जाए।

प्रजापति ने यह निर्देश अपने अधिकारियों को देते हुए कहा कि इनका उत्तर मिलना भी सुनिश्चित किया जाए।

शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामेश्वर शर्मा द्वारा शहर में रेत के भंडारण संबंधी मामला उठाने पर अध्यक्ष ने कहा कि रेत के शहर में भंडारण की व्यवस्था बंद की जाए। उन्होंने कहा कि भोपाल में रात में ट्रक खड़े होने की व्यवस्था भी बंद की जाए।

अध्यक्ष ने कहा कि भोपाल से सटे मिसरोद क्षेत्र की आसपास की बहुत सी कालाेनियों के रहवासी इस समस्या से परेशान हैं। वहां पर रेत के डंपरों से अवैध भंडारण किया जाता है। रेत माफिया ट्रकों से जाम लगा देते हैं। मंत्री आरिफ अकील ने इस मामले में अध्यक्ष से व्यवस्था देने का अनुरोध किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it