Begin typing your search above and press return to search.
इंदौर में कर सलाहकार ने छत से कूदकर की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक कर सलाहकार ने आज घर की छत से कूदकर आत्महत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक कर सलाहकार ने आज घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
आधिकारिक जानकारी अनुसार आज जावरा कंपाउंड के कृष्णा अपार्टमेंट के रहवासी और पेशे से कर सलाहकार गोविंद अग्रवाल (45) ने आज अपने घर की छत से कूद कर आत्म हत्या कर ली है।
पुलिस ने इस घटना में मर्ग पंजीबद्ध करके शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।
गोविंद के परिजनों का आरोप है कि पिछले हफ्ते गोविंद की फर्म पर जीएसटी का छापा पड़ा था। तब से ही वे बहुत ज्याद परेशान थे। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी नही मिला है।
Next Story


