Begin typing your search above and press return to search.
इंदौर पुलिस ने चोरी के एक दर्जन प्रकरण दर्ज किए
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं।

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार महात्मा गांधी रोड थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इसी प्रकार इंदौर शहर के थाना विजय नगर, खजराना, परदेशीपुरा, हीरानगर, मल्हारगंज, एरोड्रम और द्वारकापुरी थाना पुलिस ने भी दोपहिया वाहन चोरी के अलग-अलग एक-एक प्रकरण दर्ज किए, जबकि अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
इसी प्रकार इंदौर ग्रामीण की बेटमा और देपालपुर थाना पुलिस ने भी दोपहिया वाहन चोरी के एक-एक प्रकरण दर्ज किए है। पुलिस सभी मामलों में अज्ञात बदमाशो की तलाश कर रही है। यह प्रकरण पिछले चौबीस घंटे के दौरान दर्ज किए गए हैं।
Next Story


