Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंडोनेशियाई के नागरिकों को मिलेगा भारत का 30 दिन का निशुल्क वीजा : मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए भारत के 30 दिन के निशुल्क वीजे की घोषणा की और भारतीय प्रवासियों को 2019 में कुंभ के दौरान भारत आने का आमंत्रण दिया

इंडोनेशियाई के नागरिकों को मिलेगा भारत का 30 दिन का निशुल्क वीजा : मोदी
X

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए भारत के 30 दिन के निशुल्क वीजे की घोषणा की और भारतीय प्रवासियों को 2019 में कुंभ के दौरान भारत आने का आमंत्रण दिया। मोदी ने यहां भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "आपमें से कई कभी भारत नहीं आए होंगे। मैं आप सभी को अगले वर्ष प्रयाग में कुंभ के लिए आने का आमंत्रण देता हूं।"

उन्होंने कहा, "हमने इंडोनेशिया के नागरिकों को 30 दिन का वीजा निशुल्क देने का निर्णय लिया है।"

अपने संबोधन के दौरान मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों की सराहना की और कहा कि दोनों देशों के संस्कृति में विशेष जुड़ाव है।

मोदी ने भारतीय प्रवासियों से भारत का राजदूत बनने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बातचीत में इस बात का जिक्र करते रहना चाहिए कि भारत और इंडोनेशिया एक-दूसरे के निकटस्थ पड़ोसी हैं।

मोदी ने कहा, "हम सभी को यहां भारतीय प्रवासियों द्वारा अपनी पहचान बनाने और यहां के विकास में योगदान देने पर गर्व है। आप सभी इंडोनेशिया के गौरवमयी नागरिक हैं और साथ ही आप भारतीय जड़ों से भी जुड़े रहना चाहते हैं।"

मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में जकार्ता आए हैं। इसके बाद वह मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका पहला इंडोनेशिया दौरा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it