Begin typing your search above and press return to search.
कार से 3 करोड़ के नए नोट बरामद, 4 गिरफ्तार
गाजियाबाद ! उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से तीन करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं।

गाजियाबाद ! उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से तीन करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी, जिसके बाद विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शकहै कि यह रकम आगामी विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस की मानें तो उप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में दिनभर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों गाड़ियों और कैश को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि चेकिंग में जो भी कैश पकड़ा गया है, उसकी पूरी जांच की जाएगी। इस मामले में अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है।
Next Story


