Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदिरा गांधी कृषि विवि को ई-गवर्नेस पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर ! मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थाओं के सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेस मॉडल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

इंदिरा गांधी कृषि विवि को ई-गवर्नेस पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
X

रायपुर ! मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थाओं के सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेस मॉडल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.के. पाटिल ने मुख्यमंत्री से आज सवेरे मंत्रालय (महानदी भवन) में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश) में आयोजित 20 वीं नेशनल कान्फ्रेंस ऑन ई-गर्वनेंस सेमीनार में केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी ने विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत ई-गवर्नेस के 20 मॉडल विभिन्न क्षेत्रों से चयन किए गए थे। इनमें से शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों में देश से केवल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अभिनव एवं सघन प्रयास को चिन्हित किया गया तथा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट एण्ड इन्फरमेंशन सिस्टम (आईजीएमआईएस) को ई-गवर्नेस के राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने बताया कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार के कार्यो का डिजिटलीकरण कर छात्रों तक उपयोगी सूचनाओं को पहुंचाने, समय पर प्रवेश, मूल्यांकन, परिणाम एवं उपाधियां प्रदान करने एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर विभिन्न ’’एप्स’’ विकसित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रशासन से संबंधित समस्त कार्यो जैसे अनुसंधान, विस्तार, वित्त एवं सामान्य प्रशासन को भी डिजिटाईजेशन कर व्यवस्थित किया गया। किसानों तक अनुसंधान परिणामों को तुरंत एवं अधिक सक्षम रूप से पहुंचाने के लिए भी विभिन्न प्रकार के ’’एप्प’’ विकसित किए गए हैं। इस सम्पूर्ण व्यवस्था को आईजीएमआईएस का नाम दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it