Top
Begin typing your search above and press return to search.

बंगलादेश में निवेश करें भारतीय उद्योगपति:पीयूष

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय उद्योगपतियों से बंगलादेश में निवेश करने का आह्वान किया और कहा कि इससे दोनों देशों केे लोग समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।

बंगलादेश में निवेश करें भारतीय उद्योगपति:पीयूष
X

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय उद्योगपतियों से बंगलादेश में निवेश करने का आह्वान किया और कहा कि इससे दोनों देशों केे लोग समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।

गाेयल ने यहां ‘भारत- बंगलादेश कारोबारी मंच’ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी में प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि सहयोगी है और दोनों को अपने लोगों को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे की समृद्धि के लिये काम करना चाहिए। इस अवसर पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय कारोबारियों को बंगलादेश की विकास गाथा में भागीदार बनना चाहिए और बुनियादी ढ़ांचा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करना चाहिए। बंगलादेश में विकास की विशाल संभावनायें हैं और भारतीय निवेश बढ़ने से दोनों देशों बीच व्यापार संतुलन की समस्या का समाधान होगा।

रेल मंत्री गोयल ने श्रीमती हसीना को आश्वासन देते हुए कहा कि रेल क्षेत्र के विकास में भारत हमेशा बंगलादेश के साथ है। दाेनों देशों के बीच आपसी संपर्क बढ़ने से व्यापार में इजाफा होगा अौर पूर्वोत्तर में आवागमन में सुगमता बढ़ेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it