Begin typing your search above and press return to search.
भारतीय गोल्फर वाणी कपूर जाब्रा लेडीज ओपन में दो शॉट से चूकीं
भारतीय गोल्फर वाणी कपूर लेडिज यूरोपियन टूर जाब्रा ओपन कट में केवल दो शॉट से चूक गईं

नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर वाणी कपूर लेडिज यूरोपियन टूर जाब्रा ओपन कट में केवल दो शॉट से चूक गईं। वाणी ने चार ओवर 71 का कार्ड खेलगा। उन्होंने कुल सात ओवर 142 का कार्ड खेला।
ऐसे में वाणी कपूर को 67वां स्थान हासिल हुआ। इसमें फिनलैंड की उर्सुला विक्सट्रोम पहले स्थान पर हैं।
उर्सुला ने छह अंडर के कुल स्कोर के साथ बढ़त बना ली है। उन्होंने 69 और 67 के राउंड खेले।
इस टूर्नामेंट में वाणी के अलावा एक अन्य भारतीय खिलाड़ी शर्मिला निकोलेट भी खेल रही हैं। वह भी इसमें कट से चूक गईं।
शर्मिला ने 75 और 76 के कार्ड खेलकर संयुक्त 86वां स्थान हासिल किया।
इस टूर्नामेंट में जीतने वाली महिला खिलाड़ी को सीधे तौर पर रिकोट महिला ब्रिटिश ओपन टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा।
Next Story


