Begin typing your search above and press return to search.
भारत के लक्ष्य सेन ने बुल्गारिया ओपन टूर्नामेंट जीता
भारत के 16 साल के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने यहां आयोजित बुल्गारिया ओपन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया
सोफिया । भारत के 16 साल के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने यहां आयोजित बुल्गारिया ओपन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। लक्ष्य ने गुरुवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के जोनिमीर दुर्किनजाक को हराया।
एक घंटे के करीब चले मुकाबले में विश्व के नम्बर-1 जूनियर खिलाड़ी लक्ष्य ने अपने क्रोएशियाई प्रतिद्वंद्वी को 18-21, 21-12, 21-17 से हराया। इससे पहले लक्ष्य ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को 21-19, 21-14 से हराया था।
Next Story


