Top
Begin typing your search above and press return to search.

UNSC का अस्थाई सदस्य बना भारत,18 जून 2020 को हुआ था चुनाव

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC का अस्थाई सदस्य बन गया है

UNSC का अस्थाई सदस्य बना भारत,18 जून 2020 को हुआ था चुनाव
X

भारत एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC का अस्थाई सदस्य बन गया है. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के बाद ये 8वां मौका है जब भारत इसका अस्थाई सदस्य चुना गया है. चीन से मिल रही चुनौतियों के बीच भारत की ये उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है. तो भारत के लिए खास मानी जा रही है.भारत के लिए साल 2021 की शुरुआत कई मायने में बेहद खास होने वाली है. 1 जनवरी, 2021 यानी आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बन गया है. इस साल अगस्त में भारत के हिस्से एक और उपलब्धि आने वाली है. जब UNSC की अध्यक्षता भारत के पास आ जाएगी. UNSC में 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं. और बारी-बारी से इसकी अध्यक्षता करते हैं. चीन से मिल रही चुनौतियों के बीच भारत के लिए UNSC की अस्थाई सदस्यता कई मामलों में बेहद अहम है. क्योंकि चीन इस संगठन का स्थाई सदस्य है. पिछले कुछ समय में चीन ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी स्थिति बेहद मजबूत बना ली है. ऐसे में भारत के लिए ये मौका उपलब्धियों के साथ चुनौतिपूर्ण भी रहने वाला है. भारत को UNSC की अस्थाई सदस्यता दो साल के लिए मिली है. UNSC में स्थाई सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया होती है. और इसके लिए महासभा में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्य देशों के मतपत्रों का दो-तिहाई बहुमत चाहिए है. पिछली बार 18 जून 2020 को इसके लिए चुनाव हुआ था. 193 सदस्यों वाले संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत को 184 वोट मिले थे. इससे पहले, भारत को 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और हाल ही में 2011-2012 में सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना जा चुका है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it