Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत की पारी शुरू, न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर ढेर

कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पहले वनडे मैच में सभी विकेट गंवाकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया

भारत की पारी शुरू, न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर ढेर
X

नेपियर। कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पहले वनडे मैच में सभी विकेट गंवाकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया है। मैक्लेरेने पार्क मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर सभी विकेट गंवाकर भारत को 158 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी को तीन सफलताएं मिली। युजवेंद्र चहल ने दो और केदार जाधव ने एक विकेट हासिल किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it