Top
Begin typing your search above and press return to search.

धमतरी नगर निगम की बैठक में  निर्दलीय पार्षद ने फाड़ा एजेंडा

छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम धमतरी के सामान्य सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। 

धमतरी नगर निगम की बैठक में  निर्दलीय पार्षद ने फाड़ा एजेंडा
X

धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम धमतरी के सामान्य सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। सामान्य सभा की बैठक में सत्ता पक्ष भाजपा के कुछ पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षद और कांग्रेसी पार्षदों ने साल भर बाद हो रही बैठक को लेकर अपनी आपत्ति जताई।

एक निर्दलीय पार्षद राजेश पांडे ने बैठक के एजेंडे को ही फाड़ दिया। अन्य निर्दलीय पार्षद और कुछ कांग्रेसी पार्षद भी अध्यक्ष की आसंदी के पास जाकर बैठ गये। बाद में आधे घंटे के लिए बैठक स्थगित करनी पड़ी।

महापौर अर्चना चौबे और सत्तारूढ़ दल के पार्षदों ने एजेंडों पर चर्चा करने की बात कही लेकिन विपक्ष के पार्षद मानने को तैयार नहीं थे।
नगरनिगम के स्पीकर राजेंद्र शर्मा की भी समझाइश का कोई असर नहीं हुआ।

स्थगित बैठक के बाद नगर निगम द्वारा प्रस्तुत 7 में से 6 एजेंडों को पास कर दिया गया।ये एजेंडे विभिन्न पार्क और चौक-चौराहों के नामकरण को लेकर था। निगम के स्वत्व की भूमि और कांप्लेक्स के किराया और आवंटन को लेकर उठे विवाद के बाद इसके लिए जांच कमेटी बनाने की घोषणा की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it