Begin typing your search above and press return to search.
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि
महाराष्ट्र में कोरोना (कोविड-19) की स्थिति सुधर नहीं रही है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,552 नए मरीजों की पुष्टि से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15,54,389 हो गई

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना (कोविड-19) की स्थिति सुधर नहीं रही है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,552 नए मरीजों की पुष्टि से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15,54,389 हो गई।
राज्य में इस दौरान हालांकि 19517 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 1316749 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 158 मरीजों की मृत्यु के साथ ही मरने वालों की संख्या 40859 पर पहुंच गई हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के फिलहाल 196,288 सक्रिय मामले है जोकि देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है।
Next Story


