Top
Begin typing your search above and press return to search.

भोपाल में हुआ हादसा हृदय विदारक: शिवराज

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तड़के हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय विदारक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भोपाल में हुआ हादसा हृदय विदारक: शिवराज
X

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तड़के हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय विदारक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि छोटे तालाब के खटलापुरा में गणेश विसर्जन के दौरान नाव टूटने के कारण हुआ हादसा हृदय विदारक है।

उन्होंने कहा कि इस भीषण दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजन को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it