Top
Begin typing your search above and press return to search.

सपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 रबूपुरा नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे विशाल ठाकुर ने गुरुवार को कस्बे में अपने चुनाव कार्यालय सुनिश्चित किया

सपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन
X

रबूपुरा। रबूपुरा नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे विशाल ठाकुर ने गुरुवार को कस्बे में अपने चुनाव कार्यालय सुनिश्चित किया।

पूर्व जिला चेयरमैन व सपा की तरफ से जिला चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र भाटी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह चुनाव प्रचार में किसी प्रकार की कोताही न बरतें तथा सपा कार्यकाल के दौरान आमजन के लिए चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जोडें़। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठा. स्वतंत्रपाल सिंह ने भी लोगों संबोधित करते हुए सपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है।

वहीं प्रत्याशी विशाल सिंह ने कस्बे के आधा दर्जन मौहल्लों में लोगों से रूबरू होते हुए वोट मांगे और बुर्जुगों व बड़ों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज डाढा, बब्बल भाटी, नीरज भाटी, श्यामपाल सिंह, रामपाल सोलंकी, ओमवीर बाल्मिकी, विजय कुमार, धर्मवीर मीणा, नफीस मलिक, सलीम सिंकन्दरी, मौ. तकी, नन्हें खां, सुनील तायल, अलीम, शकील, गजेन्द्र, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it