तेरह वर्षों में तीन सौ करोड़ के 18 रेलवे ब्रिजों का निर्माण
रायपुर ! राज्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत तेरह वर्षों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के घनी आबादी वाले रेल्वे क्रासिंगों पर 18 रेल्वे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

मंत्री मूणत ने दी जानकारी
रायपुर ! राज्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत तेरह वर्षों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के घनी आबादी वाले रेल्वे क्रासिंगों पर 18 रेल्वे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इनके निर्माण में लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की लागत आयी है। इनमें 16 रेल्वे ओव्हर ब्रिज और दो रेल्वे अंडर ब्रिज शामिल हैं। इन रेलवे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों से वहां के व्यस्ततम मार्गों में लोगों का बेरोक-टोक आना-जाना संभव हो गया है। अब इन्हें रेल्वे क्रासिंगों पर लम्बे समय तक रेल्वे के पार होने का कोई इंतजार नहीं करना पड़ता है।
लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने आज यहां बताया कि आम जनता को बेहतर आवागन सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य में विगत तेरह वर्षों में काफी संख्या में रेल्वे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चाम्पा जिले में लगभग 222 करोड़ रूपए की राशि के पांच महत्वपूर्ण रेलवे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों का निर्माण तेजी से जारी है। इनका निर्माण शंकर नगर और काशीराम नगर, लाल खदान, खोखसा तथा चाम्पा में किया जा रहा है। श्री मूणत ने बताया कि लगभग तीन सौ करोड़ रूपए के 18 रेल्वे ओव्हर ब्रिजों और अंडर ब्रिजों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इनमें महोबाबाजार आमानाका, रायपुर में 18 करोड़ रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा भिलाई-दुर्ग रायपुर नाका में 45 करोड़ रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण शामिल है। इसी तरह गुढिय़ारी में बीस करोड़ 75 लाख रूपए के रेल्वे अंडर ब्रिज, कोरबा में 12 करोड़ 18 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा मोवा रायपुर में 21 करोड़ 73 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज और चुचुहियापारा बिलापुर में 11 करोड़ के रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा में 19 करोड़ के रेलवे ओव्हर ब्रिज, खमतराई-रायपुर में 14 करोड़ रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज, दाधापारा में 12 करोड़ 25 लाख के रेल्वे ओव्हर ब्रिज और उसलापुर बिलासपुर में आठ करोड़ 24 लाख रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण शामिल हैं।
रायगढ़ में आठ करोड़ 58 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज, तिफरा बिलासपुर में 15 करोड़ 75 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज, जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा में 12 करोड़ 93 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज, डोंगरगढ़ में 17 करोड़ 50 लाख रूपए के रेल्वे ओव्हर ब्रिज, चकरभाटा बोदरी में 25 करोड़ 72 लाख रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है। टेकारी रायपुर में 13 करोड़ 50 लाख रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज एन.एस.-6 से कोटा मार्ग पर 14 करोड़ रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज और रामनगर से समता कॉलोनी में 15 करोड़ रूपए के रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण शामिल है। इसके अलावा काशीराम नगर में 46 करोड़ रूपए के फ्लाई ओव्हर ब्रिज, लाल खदान में 30 करोड़ के ओव्हर ब्रिज, चाम्पा में 54 करोड़ के रेलवे ओव्हर ब्रिज, खोखसा में 29 करोड़ के रेलवे ओव्हर ब्रिज और शंकर नगर में 61 करोड़ 91 लाख रूपए के रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण प्रगति पर है।


