Top
Begin typing your search above and press return to search.

आपसी विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत, पिता घायल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे में एक कृषि विस्तार अधिकारी ने आपसी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को गोली मार दी जिससे पुत्र की मौत

आपसी विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत, पिता घायल
X

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे में एक कृषि विस्तार अधिकारी ने आपसी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को गोली मार दी जिससे पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कल रात हरपालपुर थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी हरपालपुर में कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन ने अपने किसी साथी के साथ मिलकर धर्मेंद्र सेन और उसके पिता मूलचन्द सेन को गोली मार दी, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोगांव लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले राकेश निरंजन द्वारा मृतक धर्मेद्र के परिवार के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन का रात्रि में सेन परिवार से पुनः विवाद हुआ और आरोपी ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया जिसमें धर्मेंद्र की मौत जबकि उसका पिता घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it