दिनदहाड़े चिकित्सक के घर डकैती
दिन प्रतिदिन बदमाशों के बुलंद हौसले देखने को मिल रहे हैं

गाजियाबाद। दिन प्रतिदिन बदमाशों के बुलंद हौसले देखने को मिल रहे हैं। गाजियाबाद के पॉश वसुंधरा इलाके में एक चिकित्सक के क्लीनिक में मरीज बन कर आए बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश 6 थे और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने हथियार के बल पर चिकित्सक और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को बेहद बेखौफ तरीके से अंजाम दिया।
लाखों की ज्वैलरी और 5 लाख का कैश लूट बदमाश आसानी से फरार हो गए। सुबह 10 बजे दिनदहाड़े डकैती को आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से परिवार सहमा हुआ हैं। वही पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।
गाजियाबाद का पॉश इलाका माना जाने वाला वसुंधरा जहां एक चिकित्सक और उसकी पत्नी को बंधक बना दिन के दस बजे डकैती डाली गई। मरीज बनकर बदमाश चिकित्सक के घर पहुंचे थे। बदमाशों ने डा. नीरज अग्रवाल के परिवार को बंधक बना लिया। और उसके बाद लाखों रुपए की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं।
पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पॉश इलाके में डकैती का यह तांडव किया गया। बदमाशों की संख्या लगबजग 6 से ज्यादा बताई जा रही है। यही नहीं जाते वक्त बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर चले गए। डा. नीरज अग्रवाल का परिवार काफी घबराया हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बदमाशों के पास हथियार थे और ज्यादातर बदमाश नकाबपोश थे। पीड़ित परिवार की माने तो सुबह के समय अचानक से दरवाजा खटखटाया गया। और कहा गया कि एक महिला की हालत काफी नाजुक है। चिकित्सक ने अपने पेशे का फर्ज निभाते हुए दरवाजा खोल दिया। और उसके बाद जब बदमाश घर मे दाखिल हो गए तो उन्होंने लूट का तांडव शुरू कर दिया। 5 लाख से ज्यादा का कैश जो किसी कार्य के लिए रखा हुआ था। उसे लूट लिया गया।
इसके अलावा घर में रखे जेवर भी लूट लिए गए। एस पी आकाश तोमर का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। साफ हैं कि बदमाशों के हौसले यहां बुलंद हैं। दिनदहाड़े पूरी वारदात को बेहद बेखौफ तरीके से अंजाम दिया गया। बादमशो कि तस्वीरे भी इलाके के सीसी टीवी में कैद हुई हैं। पल्सर और अपाची जैसी तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुचे और लूट कर फरार हो गए।
पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
पुलिस की मुस्तेदी के दावों से जुदा दो मोटरसाइकिलों पर 6 बदमाश यहां आए भी और फरार भी हो गए। इस दौरान कोई पीसीआर, लेपर्ड, चेकिंग कुछ भी इस इलाके में मुस्तेद नहीं था नही तो 6 लोग 2 बाइको पर घटना को अंजाम दे फरार नहीं हो पाते।
साफ हैं कि पुलिस की सुस्ती और लापरवाही यहां बदमाशों के हौसले बढ़ा रही हैं। और वो लगतार सनसनीखेज तरीके से वारदातो को अंजाम दे रहे हैं


