Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेमेतरा में जिले में फसल बीमा योजना का हाल बेहाल 

शिवसेना जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊराम चैहान ने कहा कि  कांग्रेस सरकार किसानो को भारी लाभ देने का वादा

बेमेतरा में जिले में फसल बीमा योजना का हाल बेहाल 
X

बेमेतरा। शिवसेना जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊराम चैहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानो को भारी लाभ देने का वादा लगता है केवल कागजो में ही किया जा रहा है ।

किसानो के फसल बीमा का अंतिम तारीख 31 जुलाई है और अब तक किसानो को फसल बीमा का आवेदन पत्र वितरीत नहीं किया गया है । बीमा करने वाले विभागो का कहना है कि हमारे पास बीमा फार्म नहीं है इसलिये बीमा फार्म वितरण कार्य शुरू नहीं हुआ है आगे चैहान ने कहा फसल बीमा को लेकर शासन प्रशासन गंभीर नहीं है ।

मई माह से खेती का कार्य शुरू हो जाता है लेकिन महिनो बाद भी फसल बीमा का आवेदन प्रारूप न मिलना समझ से परे है श्री चैहान ने कहा कि 31 जुलाई फसल बीमा कराने के अंतिम तारीख है फार्म में सैकड़ो कॉलम है जिसमे बैंक खाता क्रमांक, किसान आईडी संख्या, आधार क्रमांक, कुल जमीन पटवारी हल्का नंबर, ग्राम पंचायत तहसील जिला सहित कई कॉलम को किसानो को ब्यौरा देना है

जानकारो का कहना है कि अगर एक भी गलती हुई तो फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पायेगा। सैकड़ो कॉलम भरने के बाद हल्का नंबर के पटवारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी राजस्व निरीक्षक को सत्यापित करना पड़ेगा कि किसान द्वारा किस फसल की बोवाई की गई है ये सारे कागजात पूरा होने के बाद ही किसानो को फसल बीमा योजना का लाभ मिल पायेगा नहीं तो बीमा योजना लाभ से किसान वंचित हो जायेंगे।

शिवसेना के जिलाध्यक्ष ने शासन प्रशासन से मांग की है कि वे हल्का नंबर के पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करे कि वे 31 जुलाई तक अपना मुख्यालय न छोड़े ताकि किसानो को फसल बीमा के लिये दर-दर भटकना न पड़े।

उक्त मांग को लेकर छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से जिला कलेक्टर षिखा राजपूत तिवारी को शिवसेना के जिलाध्यक्ष दाऊराम चैहान, जिला उप प्रमुख रामचरण वर्मा, संजय निषाद, गोविन्द निषाद ने ज्ञापन दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it