Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में 80 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने में आई है

बिहार में 80 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
X

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने में आई है। यहां 18 वर्षीय एक युवक पर 80 साल की एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जमैला बाजार गांव में एक बुजुर्ग महिला बुधवार की रात अपने घर में सो रही थी, तभी युवक उसके घर पहुंचा और उसने घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद बुजुर्ग महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अंधराठाढ़ी के थाना प्रभारी अमित वम्र्मन ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it