Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस पदाधिकारियों की आज होगी अहम बैठक

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक अब गुरुवार को होगी जिसमें पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा

कांग्रेस पदाधिकारियों की आज होगी अहम बैठक
X

नई दिल्ली। कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक अब गुरुवार को होगी जिसमें पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक पहले बुधवार को प्रस्तावित थी लेकिन बैठक अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस महासचिव तथा राज्यों के प्रभारी शामिल होंगे।

बैठक पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुलाई है। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने के बाद उत्पन्न स्थिति तथा उनका विकल्प तलाने के मुद्दे पर विचार करने के लिए बुलाई गयी है। सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी के विकल्प के साथ ही लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी जिस दौर से गुजर रही है उससे निपटने के बारे में भी बैठक में विचार किया जाएगा।

श्री गांधी के पद छोडने की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं की यह पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयेजित करने के बारे मं भी विचार किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती की तैयारियों के एजेंडे पर विचार किया जाना है। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती 20 अगस्त को है और उनकी जयंती पर किस तरह से कार्यक्रम आयोजित होने हैं बैठक में इस बारे में विचार किया जाना है। इससे पहले श्री वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर रक्तदान, पौधे रोपण तथा संगोष्ठियां आयोजित कर जनता तक उनके संदेश को पहुंचाने का पार्टी पदाधिकारियों को संदेश दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it