Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
-
1836-आध्यात्मिक गुरु शिरडी साई बाबा का जन्म।
-
1837-अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।
-
1887-चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
-
1907-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म।
-
1923-इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
-
1928-अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
-
1929-ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म।
-
1950-इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।
-
1958-फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
-
1982-प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का जन्म।
-
1994-एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
-
1997-अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।
-
2000-सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
-
2001-अमेरिका एवं ब्रिटिश सेना और सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।
-
2003-यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
-
2004-विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
-
2006-जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
-
2007-मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
-
2009-स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
-
2012-भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन।
-
2015-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन।
Next Story


