बाबा के संदेशों का करें अनुकरण
ग्राम परसकोल में सतनामी समाज द्वारा तीन दिवसीय सतग्रंथ पाठ कार्यक्रम में विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने शामिल होकर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना किया
महासमुंद। ग्राम परसकोल में सतनामी समाज द्वारा तीन दिवसीय सतग्रंथ पाठ कार्यक्रम में विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने शामिल होकर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सतनामी समाज के राजकुमार सोनवानी, जगमोहन कोसरे, रोहित संत, गणेशू राम टंडन, सेवकराम, छोटकूराम कोसरे, श्यामलाल बेनर्जी, लखन लाल, राजेन्द्र रात्रे, सुनिल निराला, जगनू कोसरे, छन्नू टंडन, जोहनसाय, यादराम मोहन साय, शंकर रात्रे, मंगलदास, धरमदास, पुनित नारंग, नारायण, सुभाष रात्रे, कमल दास रात्रे, तामेश्वर, रोहित कोसरे, शांति बाई, दशोदा नारंग, कौशिल्या, फुलबती सोनवानी उपस्थित रहें।
विधायक डॉ. चोपड़ा ने समाजिक बंधुओं को नामायण के आयोजन पर बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को एक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरूघासीदास के संदेशों का हम सभी को अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा के संदेश जिसमें उन्होने मनखे मनखे एक समान का नारा दिया उसे आज पूरा विश्व मानता है। पहले भारत में जातिवाद था तो विदेशों में रंगवाद, भाषावाद आदि था। लेकिन सभी मनुष्य एक समान है, इसकी सीख हमें बाबा गुरू घासीदास ने दी है।


