काम में रूचि नहीं है तो रिटायर हो जाएं थानेदार
थानेदारों के बीच तालमेल नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख ने आज बिलासागुड़ी में क्राईम मीटिंग के दौरान थानेदारों को जमकर फटकार लगाई

एसपी ने बैठक में लगाई जमकर फटकार
बिलासपुर। थानेदारों के बीच तालमेल नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख ने आज बिलासागुड़ी में क्राईम मीटिंग के दौरान थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि थानेदार टीम बनाकर काम करे और परिणाम दिखाए।
एस पी ने बैठक में यह भी कहा कि कोतवाली और सिरगिट्टी के थाना प्रभारी आपस में लड़ रहे हैं जिनको काम करने में रूचि नहीं है तो वे लोग रिटायरमेंट ले सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान थानेदारों एवं अधिकारियों से कहा कि ठीक-ठाक टीआई मिले तो सिविल लाईन सौंप दूंगा। क्योंकि सिविल लाइन में पेडेंसी ज्यादा है।
डीएसपी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं दूसरे जिले में था तबकिसी भी थाने में कोई घटना घटती थी। सभी थानेदार लॉ एंड आर्डर के लिए पहुंच जाते थे। यहां तो दुश्मनी है थानेदारों में सभी टीआई टीम बनाकर काम करें तो अपराध का पेडिंग कम हो जाएगा।
एसपी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विकास यात्रा के दौरान किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी।उन्होंने अपराधों की समीक्षा की। और पूर्व मीटिंग में दिए गए टास्क की जानकारी भी थानेदारों से ली। वही टास्क पूरा नहीं करने वाले थानेदारों को जमकर फटकार लगाया। एसपी आरिफ शेख ने थानेदारों से कहा कि पुलिस की नौकरी अच्छी है।
अगर जो नौकरी नहीं कर पा रहा है। उसे वालेंटियर रिटायरमेंट किया जाए। उन्होंने थाने पीड़ितों से स्टॉफ आरक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार पर तत्काल लाइन अटैच की बात कही। वही महिला थाने में मुंशी की कमी होने पर लाइन से प्रधान आरक्षक को महिला थाने में बैठने के निर्देश दिए। और अधिकांश थाना स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। जिसे जल्द दूर करने की बात कही। एसपी आरिफ शेख ने कोतवाली टीआई को कहा तुम बहुत पेशी का बहाना बनाकर जाते हैं अब पेशी बंद करो।
सरकंडा टीआई का सम्मान
सरकंडा टीआई राहुल तिवारी से पुलिस कप्तान ने पूछा कि ज्वाइनिंग से लेकर अब तक के थाने का रिकार्ड बताओ।
जिस पर राहुल तिवारी ने बताया कि सरकंडा में 785 अपराध थे वह अब दो सौ के लगभग है। पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सरकंडा टीआई के लिए ताली बजवाकर सम्मान किया। वहीं 500 नकद इनाम देने की बात कही।
क्राइम ब्रांच टीम कामयाब
बिलासागुड़ी में मीटिंग के दौरान एसपी ने कहा कि क्राइम ब्रांच को जब भी बोलता हूं तो फौरन आरोपी को पकड़ लेते हैं। लेकिन संबंधित थाने वाले आरोपियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है।
एडिशन एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने कहा कि जिले में 112 डायल के लिये सभी थानों को स्थान चयन करने कहा गया था लेकिन अबतक किसी थनों ने चार्ट पेश नहीं किया। 112 पेट्रोलिंग के लिये स्थान व समय अपने-अपने थाना से बना कर दे।
स्टॉफ को पेट्रोलिंग में भेज रहे थानेदार
एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने मीटिंग के दौरान कहा कि सीसीटीएनएस में हमारा जिला दूसरे स्थान पर है। लेकिन जिन स्टाफोको सीसीटीएनएस के लिये चयनित किया है उसे थानेदार पेट्रोलिंग कार्य पर लगा रखे हैं। जिसके चलते सीसीटीएनएस का कार्य प्रभावित हो रहा है।
स्टाफ थानेदार के डर से इसकी शिकायत आगे नहीं कर पाते हैं।


