Top
Begin typing your search above and press return to search.

बंगाल से कोई प्रधानमंत्री हुआ तो वह होगी ममता बनर्जी: भाजपा

दिल्ली के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राजनीति हलकों में उस समय आश्चर्य व्याप्त हो गया जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर राज्य से कोई प्रधानमंत्री होता है तो वह ममता होगी

बंगाल से कोई प्रधानमंत्री हुआ तो वह होगी ममता बनर्जी: भाजपा
X

कोलकाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राजनीति हलकों में उस समय आश्चर्य व्याप्त हो गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर राज्य से कोई प्रधानमंत्री होता है तो वह ममता बनर्जी होगी।

दरअसल यह वाकया उस समय सामने आया जब घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन पर बधाई के साथ ही प्रधानमंत्री पद की शुभकामनाएं भी दी।

घोष ने कहा, “मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता का कामना करता हूं। वह बंगाल की प्रतीक है। अगर बंगाल से कोई प्रधानमंत्री होता है तो वह ममता होगी। ज्योति बसु एक मौका चूक गये थे। उनकी पार्टी उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बना सकी। श्री प्रणव मुखर्जी देश के राष्ट्रपति रहे।”

उल्लेखनीय है कि धुर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में घोष पूर्व में बहुत से मुद्दों पर राज्य की ममता सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और राज्य में विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय समर्थन को लेकर तथ्यों को छुपाने का भी मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से नहीं चूके।

इस बीच एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल मन्नान ने घोष के मंतव्य पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस बयान से लगता है कि उन्होंने भी मान लिया है कि श्री नरेंद्र मोदी अब इस राह से किनारे हो गये हैं।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it