Top
Begin typing your search above and press return to search.

दुबई में आईसीसी वर्ल्ड इलेवन ने इंडिपेंडेंस कप के लिए तैयारी शुरू

सात देशों के खिलाड़ियों से सुसज्जित आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम ने पाकिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दुबई स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास शुरू कर दिया है

दुबई में आईसीसी वर्ल्ड इलेवन ने इंडिपेंडेंस कप के लिए तैयारी शुरू
X

नई दिल्ली। सात देशों के खिलाड़ियों से सुसज्जित आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम ने पाकिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दुबई स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास शुरू कर दिया है। वर्ल्ड इलेवन टीम के कप्तान दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस हैं और इंग्लैंड के पूर्व कोच और जिम्बाब्वे के महान खिलाड़ी एंडी फ्लावर इसके कोच हैं। यह टीम 11 सितम्बर को लाहौर पहुंचेगी। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम अपने यहां सालों बाद होने जा रहे क्रिकेट के इस महाआयोजन की तैयारियां पहले ही शुरू कर चुकी है। पाकिस्तानी टीम इन दिनों लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अभ्यासरत है।

इस सीरीज के बारे में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा, "घरेलू क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार मौका है। आईसीसी वर्ल्ड इलेवन का पाकिस्तान दौरा एक एक पहल है और हमें उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक दौरे के बाद पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली हो सकेगी। मैं वर्ल्ड इलेवन में शामिल सभी खिलाड़ियों का पाकिस्तान दौरा करने के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि इस दौरे के लिए सभी ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए हैं। हमारे यहां क्रिकेट काफी लोकप्रिय है और मुझे खुशी है कि खेल एक बार फिर जीत गया।"

पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने इस टूर्नामेंट का समर्थन किया और कहा, "यह शानदार भाव है। मैं वर्ल्ड इलेवन टीम का शुक्रगुजार हूं क्योंकि उनके इस दौरे से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली में मदद मिलेगी।" इस सीरीज का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण डीस्पोर्ट पर होगा।

इस सीरीज का कार्यक्रम :

पहला मैच : मंगलवार, 12 सितम्बर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे

दूसरा मैच : बुधवार, 13 सितम्बर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे

तीसरा मैच : शुक्रवार 15 सितम्बर, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it