Top
Begin typing your search above and press return to search.

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आईसीसी चेयरमैन शाशंक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह दो बार दो-दो साल तक इस पद पर रहे

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
X

दुबई । आईसीसी चेयरमैन शाशंक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह दो बार दो-दो साल तक इस पद पर रहे। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को बैठक की और इस बात पर सहमति जताई कि मनोहर का उत्तराधिकारी न चुने जाने तक डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा सारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया को अगले सप्ताह आईसीसी बोर्ड की मंजूरी मिल सकती है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु स्वाहने ने कहा, "आईसीसी बोर्ड, स्टाफ और पूरे क्रिकेट परिवार की ओर से, मैं शशांक का उनका नेतृत्व के लिए और आईसीसी चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जो किया उसके लिए उनका शुक्रिया कहना चाहता हूं। हम उनको और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

उन्होंने कहा, "आईसीसी बोर्ड में हर कोई शशांक का उनके समपर्ण के लिए उनका धन्यवाद देता है। वह क्रिकेट और आईसीसी को एक बेहतर स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it