Top
Begin typing your search above and press return to search.

एक अगस्त तक बंगला खाली कर दूंगी: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली नही करने के उनके अनुरोध संबंधी खबरों को गलत बताया है

एक अगस्त तक बंगला खाली कर दूंगी: प्रियंका
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली नही करने के उनके अनुरोध संबंधी खबरों को गलत बताया है और कहा है कि वह एक अगस्त तक बंगला खाली कर देंगी।

श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया "यह गलत खबर है। मैने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। मुझे बंगला खाली करने का पत्र एक जुलाई को मिला और उसके अनुसार मैं एक अगस्त तक 35 लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दूंगी।"

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने लुटियन दिल्ली में कुछ समय और रहने के श्रीमती वाड्रा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि श्रीमती वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा होने के कारण 1997 में यह बंगला आवंटित किया गया था लेकिन अब उनकी यह सुरक्षा हटा दी गयी है इसलिए सरकार ने उन्हें एक अगस्त तक बंगला खाली करने नोटिस दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it