Top
Begin typing your search above and press return to search.

पापा से ज्यादा अच्छा डांस करता हूं: करण देओल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के पुत्र करण देओल का कहना है कि वह अपने पापा से अच्छा डांस करते हैं।

पापा से ज्यादा अच्छा डांस करता हूं: करण देओल
X

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के पुत्र करण देओल का कहना है कि वह अपने पापा से अच्छा डांस करते हैं।

करण देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने पापा के मुकाबले काफी अच्छा डांस करते हैं। ऐक्शन के मामले में सनी देओल का कोई सानी नहीं है। उनके एक्शन सीन्स को देख दर्शक सीटियां बजाने को मजबूर हो जाते हैं लेकिन वह उतनी अच्छी तरह से डांस नहीं कर पाते। एक इंटरव्यू में खुद सनी ने कबूल भी किया था कि वह डांस नहीं कर सकते। पर ऐसा उनके बेटे करण देओल के साथ नहीं है। करण का कहना है कि वह अपने पापा के मुकाबले काफी अच्छा डांस करते हैं।

करण से जब डांस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपने पापा सनी देओल से काफी अच्छा डांस करते हैं। लेकिन उतना अच्छा नहीं नाच पाते जितना कि उनके चाचा यानी बॉबी देओल। हालांकि करण ने यह भी कहा कि वह डांस कर सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बहुत ही अच्छे डांसर हैं। यदि कोई उन्हें डांस स्टेप करके दिखाए तो वह आसानी से सीख सकते हैं। फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ 20 सितंबर को रिलीज होगी। करण के अलावा इस फिल्म से नई एक्ट्रेस सहर बांबा भी डेब्यू कर रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it