Top
Begin typing your search above and press return to search.

टेलीविजन शो करने के लिए तैयार हूं : नोरा फतेही

मॉडल-अभिनेत्री नोरा फतेही का कहना है कि वह स्वयं को माध्यमों के मामले में किसी दायरे में सीमित नहीं करना चाहती हैं और अच्छा विषय मिलने पर वह टेलीविजन में भी काम करने के लिए तैयार हैं।

टेलीविजन शो करने के लिए तैयार हूं : नोरा फतेही
X

मुंबई। मॉडल-अभिनेत्री नोरा फतेही का कहना है कि वह स्वयं को माध्यमों के मामले में किसी दायरे में सीमित नहीं करना चाहती हैं और अच्छा विषय मिलने पर वह टेलीविजन में भी काम करने के लिए तैयार हैं। मोरक्को-कनाडा की अभिनेत्री ने 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, उन्हें टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस-9' से लोकप्रियता मिली थी।

टेलीविजन में फिर से काम करने के बारे में नोरा ने आईएएनएस से कहा , "हां, मैं अपने काम के माध्यमों को सीमित नहीं रखना चाहती हूं और अगर विषय अच्छा हुआ, तो जरूर करूंगी। मैंने कभी टेलीविजन में काम करने के लिए मना नहीं किया। सभी बड़े कलाकार टीवी पर काम कर रहे हैं और कई बड़े कलाकार टीवी से ही आए हैं। यह एक बड़ा मंच है।"

'बिग बॉस-9' के बाद नोरा को 2015 में आई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के गाने 'रॉक द पार्टी' के लिए अतिथि भूमिका में देखा गया था। नोरा को संजय सूरी के साथ अगली फिल्म में देखा जाएगा। इस बारे में उन्होंने बताया, "यह रोमांचक फिल्म थोड़ी अलग है। ऐसी फिल्म भारत में किसी ने पहले नहीं देखी होगी। यह अलग तरह की थ्रिलर होगी।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it