Begin typing your search above and press return to search.
भाग्यशाली हूं कि ईटिंग डिसऑर्डर से बच पाई : मेल सी
एक समय में खानपान के विकार (ईटिंग डिसऑर्डर) का शिकार रहीं गायिका मेल सी का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह इस विकार से बच पाने में सफल रहीं
लंदन। एक समय में खानपान के विकार (ईटिंग डिसऑर्डर) का शिकार रहीं गायिका मेल सी का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह इस विकार से बच पाने में सफल रहीं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 43 वर्षीया गायिका वर्षो से फल और सब्जियों का सेवन कर रही हैं और जब वे पीछे मुड़कर अपने पुराने दिनों में अपने अस्वास्थ्यकर आहार को देखती हैं तो खुद को भाग्यशाली समझती हैं कि वह इससे बच निकलने में कामयाब रहीं।
टीवी शो 'इन कन्वर्सेशन विद' पर उन्होंने बताया, "मैं भाग्यशाली हूं कि अपने खानपान के विकार से खुद को बचा पाई।"
उन्होंने कहा, "मैंने एक समय अपना खानपान इस हद तक सीमित कर दिया था कि भगवान ही जानते हैं कि मैं कैसे जीवित रही। कुछ वर्षो तक मैने केवल फल और सब्जियों का ही सेवन किया।"
Next Story


